भाजपा महिला मोर्चा नगर कार्यकारिणी की घोषणा,प्रमिला यादव अध्यक्ष,प्रेम लता बैंडवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

 भाजपा महिला मोर्चा नगर  कार्यकारिणी की घोषणा,प्रमिला यादव अध्यक्ष,प्रेम लता बैंडवाल उपाध्यक्ष नियुक्त



उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर ( जिला) नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।जिसमे अध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रमिला यादव एवं उपाध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद प्रेमलता बैंडवाल को बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य जिला महिला पदाधिकारियों  की भी घोषणा की गई है।

     भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार प्रमिला यादव अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इसके अलावा प्रेमलता बैंडवाल सहित पांच उपाध्यक्ष भी बनाए गए हे।जिनमे कांता विश्वकर्मा, दुर्गा बिलोटिया, ममता उपाध्याय ,शकुंतला कुशवाह सहित किरण बाथरी शामिल है। प्रियंका सेंगर और नेहा चौरसिया को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। 6 मंत्री बनाए गए हैं जिनमें हीरामणि कहार, शारदा राय, सुषमा पंवार, नीना चौहान, मधु जायसवाल और मुस्कान सिसोदिया शामिल है।

       कोषाध्यक्ष के पद पर प्रीति धानक को नियुक्त किया गया है। कार्यालय मंत्री के पद पर कविता राय तथा मीडिया प्रभारी के पद पर राखी श्रीवास एवं सह मीडिया प्रभारी के पद पर कविता राठोर के साथ सोशल मीडिया प्रभारी अंजलि लोट एवं सह प्रभारी मिथिलेश मिश्रा को नियुक्त किया गया है।