पुजारियों को मानदेय देने का स्वागत परंतु मंदिर भूमि नीलामी की मांग अधूरी, आंदोलन जारी रहेगा
- पुजारियों को मानदेय देने का मुख्यमंत्री का आभार
उज्जैन। मध्य प्रदेश सरकार ने पुजारियों को मानदेय देने की घोषणा की है।इस घोषणा का सभी और स्वागत किया जा रहा है ,परंतु अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की प्रमुख मांग मंदिर भूमि की नीलामी को रद्द करने की बात अभी भी पूरी नही हुई है, इसको लेकर हमारा आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। हालांकि ब्राह्मण समाज ने पुजारियों को मानदेय देने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा जारी बयान में कहा कि पुजारी आंदोलन को आंशिक सफलता प्राप्त हुई है।राजनीतिज्ञों के लिए पंचायत नगर निगम के चुनाव के 24 घंटे में तीन अध्यादेश जारी किए जा सकते है परंतु जनहित के पुजारियों के 24 दिन बाद भी मंदिर भूमि नीलामी निरस्त आदेश जारी नहीं होना आश्चर्य का विषय हे।
अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय ,तीर्थ इकाई प्रदेश अध्यक्ष पंडित जयप्रकाश पुरोहित पुजारी, संगठन के सर्वश्री नरहरी प्रपन्न मंगल भारती मनीष उपाध्याय महंत जितेंद्र दास महाराज महेंद्र पुरी गोस्वामी भारत पुरी गोस्वामी गणेश दास बैरागी यतेंद्र शर्मा एल डी बैरागी गोपाल जोशी ने जारी बयान में आंदोलन को आंशिक सफल बताते हुए मध्य प्रदेश सरकार धर्मस्व विभाग द्वारा पुजारियों के मानदेय बढ़ोतरी वृद्धि आदेश का स्वागत किया है, तथा मध्य प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
परंतु पुजारियों की मुख्य मांग मंदिर भूमि नीलामी निरस्त आदेश जारी नहीं किए जाने पर निराशा व्यक्त की गई है।मुख्यमंत्री की घोषणा एवं उनकी भावना के अनुरूप धर्मस्व विभाग के अधिकारी जैसे कि पूर्व में ही पुजारी संगठनों ने ब्यूरोक्रेसी अधिकारियों के ऊपर चिंता एवं आशंका प्रकट की गई थी वही परिणाम आज निकाले गए आदेश में दिखाई प्रतीत हो रहा है। भूमि नीलामी के निरस्त आदेश आज भी जारी नहीं हुए जबकि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में सरकार ने एक दिन में तीन अध्यादेश जारी किए किंतु दुर्भाग्य की बात है कि जनहित के पुजारियों के आंदोलन एवं मुख्यमंत्री की घोषणा परशुराम जयंती पर किए जाने के बावजूद 24 दिन बीत जाने के पश्चात भी आजतक भूमि नीलामी निरस्त आदेश जारी नहीं किया जाना पुजारी संगठनों एवं ब्राह्मण समाज तथा अन्य वैष्णव बैरागी गिरी पुरी गोस्वामी भारती संप्रदाय आदेश संप्रदायों को निराश कर गया।
पंडित चतुर्वेदी ने कहा कि जब तक मध्य प्रदेश सरकार का मंदिर भूमि नीलामी निरस्त आदेश प्राप्त नहीं होगा तब तक पुजारी आंदोलन जारी रहेगा।