आद्य शंकराचार्य जयंती पर संतो को किया सम्मान

 आद्य शंकराचार्य जयंती पर संतो को किया सम्मान


    उज्जैन।  देश में धर्म की पताका पढ़ाने वाले और वेदांत के प्रणेता, सनातन धर्म के प्रतीक, भारत में चार विभिन्न दिशाओं में चार सिद्ध पीठों की स्थापना कर पूरे देश को एक धार्मिक व सांस्कृतिक सूत्र में पिरोने वाले, जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य जी की अवतरण दिवस पर भारत की धार्मिक नगरी अवंतिका में संतों का धूमधाम से सम्मान कर धार्मिक पताका फहराई गई।

     उज्जैन मैं धार्मिक संतों का क्रेंद्र चार धाम मंदिर में  प्रमुख संत महामंडलेश्वर और ब्राह्मण जन उज्जैन के चार धाम मंदिर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग परिसर में एकत्रित होकर आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जयंती को भव्य रूप से मनाया गया ।चार धाम मंदिर परिवार के संस्थापक स्वामी शांति स्वरूप एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन द्वारा आयोजित संयुक्त आयोजन के इस अवसर पर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद सरस्वती, अवंतिका पीठाधीश्वर रामानुज कोट के स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ,महामंडलेश्वर अतुलेशानंद जी सरस्वती, आचार्य शेखर महाराज, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि महाराज का अभिनंदन और सम्मान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ,महामंत्री तरुण उपाध्याय ,पंडित नारायण उपाध्याय, पंडित जिया लाल शर्मा ,धर्माधिकारी चारधाम के  अशोक प्रजापत, पंडित विनय कुमार ओझा ने शाल एवं माल्यार्पण कर किया गया।

     प्रारंभ में शंकराचार्य के चित्र पर सभी उपस्थित  अतिथियों संतो द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। आचार्य वासुदेव पुरोहित ने शिक्षकों के साथ स्वस्तिवाचन किया, सभी आगंतुक अतिथियों के लिए स्वागत उद्बोधन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने दिया।  इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बाल कृष्ण शर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग पूर्व विभागाध्यक्ष केदार नारायण जोशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया तथा आभार पंडित विनय कुमार ओझा तथा चार धाम मंदिर परिवार के पंडित कमलेश पंचोली ने  माना।

        इस अवसर पर  पंडित शैलेंद्र द्विवेदी डॉक्टर चौरसिया हरिमोहन बुधौलिया रामगोपाल शर्मा रमाकांत शर्मा देवेंद्र पंचोली कमलेश पंचोली विजय पटेल उमेश शकर ,अमित मिश्रा , शिव कुमार दुबे, गोपाल त्रिवेदी, यश जोशी ,गौरव उपाध्याय ,अनिल जोशी आदि के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे