सवर्ण समाज ने आगामी चुनाव को लेकर दोनों राजनीतिक दलों को नसीहत दी
- अनारक्षित वार्ड में सामान्य प्रत्याशी उतारे अन्यथा परिणाम भुगते
उज्जैन।मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सपाक्स एवं सवर्ण समाज ने अपना मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोनों ही पार्टियों को चेतावनी देते हुए नसीहत दी है कि जो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है अगर उस वार्ड में किसी अन्य वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है, तो सवर्ण समाज उनको करारा जवाब देकर सबक सिखाएगा।इस आशय के ज्ञापन प्रदेश के दोनों पार्टी अध्यक्षों के नाम स्थानीय इकाई को दिए गए हैं।
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सवर्ण समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। क्षीरसागर गांधी उद्यान स्थित गांधी प्रतिमा पर सवर्ण समाज के पदाधिकारी गण एकत्रित होकर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस भवन कार्यालय शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा गया तथा इसके पश्चात भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी को फ्रीगंज स्थित भाजपा लोक शक्ति कार्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमे कहा गया कि सामान्य अनारक्षित सीटों पर केवल सामान्य वर्ग को ही प्रतिनिधित्व दिया जाए अन्यथा सवर्ण समाज इसका विरोध कर दोनो पार्टियों को सबक सिखाएगा।इस अवसर पर सभी संगठन के प्रमुख मौजूद थे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी 'महामंत्री, पंडित तरुण उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विनय कुमार ओझा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल सिंह चंदेल, हरदयाल सिंह ठाकुर ,राष्ट्रीय मंत्री अंगद सिंह राठौड़ ,नरेश सिंह भदोरिया, संभागीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह बेस, करणी सेना राजपूत समाज के प्रदेश मंत्री ठाकुर मनोहर सिंह चौहान, करणी सेना मूल प्रदेश महामंत्री जशवंत सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह झाला, ठाकुर जयराज सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर सिंह तोमर, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, 'मोतीलाल श्रीवास्तव,' सपाक्स अधिकारी कर्मचारी संगठन के अरविंद सिंह चंदेल, डॉ निर्भय निर्दोष पाठक , अनिल मंडलोई वैश्य महासभा के श्री अरविंद जैन विमल डोशी जांगिड़ पोरवाल समाज के पूर्व बार अध्यक्ष द्वारकाधीश चौधरी लच्छू उपाध्याय शिवनारायण शर्मा गणेश शर्मा मुस्लिम समाज की ओर से जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद खान वैश्य समाज की ओर से प्रमोद गुप्ता ऑडिटर एसोसिएशन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विनोद काबरा सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मॉडल स्कूल उज्जैन विवेक जोशी देवासीष शास्त्री सहित सवर्ण समाज के पदाधिकारी आगामी चुनाव में शामिल होकर इसका नेतृत्व करेंगे।
सवर्ण समाज के इस आंदोलन को पूर्व महापौर मदनलाल ललावत एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता वरिष्ठ अभिभाषक से कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया है सवर्ण समाज ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस संबंध में समूचा सवर्ण समाज पूर्व में बैठक कर निर्णय ले चुका है और इस बारे में दोनों ही दलों को अवगत किया जा चुका है।